Kannauj News: सूनी आंखों में लौट आई चमक, मदद के हाथों से सजेगा दो बहनों का मंडप
कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: गुगरापुर,कन्नौज।घर की कच्ची दीवारों के बीच बेटियों की शादी के सपने संजोए रामकली देवी को अब राहत मिली है। कभी विवाह की तैयारियों को लेकर चिंता में डूबे परिवार में अब खुशियों की हलचल है। हरिजनपुरवा की दो बेटियों के विवाह के लिए सोशल मीडिया के जरिए मदद पहुंची तो परिवार की मुश्किलें आसान हो गईं। 23 जुलाई को मानदेवी और खुश्मिता विवाह बंधन में बंधेंगी। विकास खंड गुगरापुर की ग्राम पंचायत बारामऊ सराय के हरिजनपुरवा निवासी स्वर्गीय रामप्रसाद दोहरे के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी पत्नी रामकली देवी और बड़े बेटे राजीव दोहरे पर आ गई थी। वर्ष 2021 में रामप्रसाद के निधन के बाद भूमिहीन परिवार सीमित साधनों में जीवन चला रहा था। ऐसे में बेटियों की शादी की जिम्मेदारी परिवार के लिए बड़ी चिंता बनी हुई थीl राजीव ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.