Kannauj News: सूदखोर ने लिखाया दलित उत्पीड़न का मुकदमा
कन्नौज, सितम्बर 28 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खोजीपुर गांव के दो सगे भाइयों ने गांव के ही सूदखोर पर ब्याज के नाम पर लाखों रूपये ऐंठने और बाइक छीन लेने के साथ उनके खिलाफ दलित उत्पीडऩ की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। पीडि़तों ने भाजपा विधायक से शिकायत कर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। खोजीपुर गांव निवासी कमलनयन पुत्र रामगोपाल ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति लोगों को ब्याज पर रूपये उधार देने का काम करता है। उसने 32 हजार रूपये तीन प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। अब वह 10 प्रतिशत ब्याज वसूल रहा है। वह अभी तक उसको दो लाख 50 हजार रूपये का भुगतान भी कर चुका है, जिसमें 1 लाख 47 हजार 749 रूपये ऑनलाइन दिया। इसके अलावा सूदखोर ने उसकी बाइक भी छीन ली। 20 सितंबर को सूदखोर अपने भाइयों के साथ उसके घर पहुंचा और उसकी मां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.