Kannauj News: सुल्तानपुर में बुखार का कहर, डेंगू की आशंका से दहशत
कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा है। गुखुरू ग्राम पंचायत के सुल्तानपुर गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शायद ही कोई ऐसा परिवार बचा हो, जिसमें एक या दो सदस्य बीमार न हों। गांव में लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, कुछ लोगों के डेंगू से पीड़ित होने की आशंका ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से गांव में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पीड़ितों में तेज बुखार, कमजोरी और वायरल संक्रमण जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। अधिकांश मरीज निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं, जबकि गंभीर हालत वाले कुछ मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.