Kannauj News: सुप्रीम कोर्ट से नवाब सिंह यादव को बड़ा झटका, गैंगस्टर एक्ट में जमानत रद्द
कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में बांदा जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। गैंगस्टर एक्ट के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निरस्त कर दिया। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिका स्वीकार करते हुए यह फैसला सुनाया। इससे गैंगस्टर मामले में नवाब सिंह को मिली राहत खत्म हो गई है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, नवाब सिंह यादव के खिलाफ सदर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 18 अप्रैल 2026 को उसे जमानत दे दी थी। हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ उत्तर प्रदेश शासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.