कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: तिर्वा। सावन के सोमवार को श्रीदौलेश्वर धाम में कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं को निर्माणाधीन रोड से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीसी रोड की बाहर निकली सरिया पर पैर लगने से पांच कांवड़िया घायल हो गए। घायल हालत में ही कांवड़िए जलाभिषेक कर अपने घर लौट गए।​कस्बे के डीएन इंटर कालेज के पास तिर्वा-कन्नौज रोड से मां अन्नपूर्णा मंदिर होते हुए श्रीदौलेश्वर धाम तक सीसी रोड का निर्माण कार्य जारी है। तीन मीटर चौड़ी रोड को सात मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी ने लखनऊ की संस्था तिरुपति बालाजी को इसका टेंडर दिया है। करीब 1200 मीटर लंबी इस सड़क पर पिछले तीन माह से काम चल रहा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है। सावन के पहले सोमवार को मंदिर जा रहे पांच कांव...