Kannauj News: सीसीटीवी में कैद हुई भैंस चोरी की वारदात
कन्नौज, जुलाई 29 -- Kannauj News: छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा विरतिया निवासी भूरी पत्नी अलाउद्दीन ने शिकायत दर्ज कराई कि 12 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने उनकी भैंस चोरी कर ली। भैंस चोरी की वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता के अनुसार फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद थाना अंतर्गत गढ़िया गणेश गांव निवासी करन पुत्र रामसिंह समेत कुछ अज्ञात लोगों ने साजिश रचकर भैंस को पिकअप वैन में लादकर ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज पीड़ित के पास मौजूद है। पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर भैंस की बरामदगी तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.