कन्नौज, जुलाई 31 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुबरियापुर के मजरा मनिकापुर गांव के कंपोजिट विद्यालय का सीडीओ ने निरीक्षण किया। स्मार्ट क्लास में लगे कंप्यूटर सिस्टमों में उन्हें धूल की परत जमी मिली। सीडीओ ने बच्चों से तमाम प्रश्न भी पूछे, लेकिन सवालों का जवाब न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। शुक्रवार को मनिकापुर गांव के कंपोजिट विद्यालय का सीडीओ राजेंद्रप्रकाश श्रीवास ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में संचालित सभी कक्षाओं को देखा। जब वह स्मार्ट क्लास में पहुंचे, तो वहां कंप्यूटर जो जरूर लगे मिले, लेकिन में उनमें काफी धूल की परत जमीं हुई मिली। इसके बाद उन्होंने कक्षा 7 व 8 के बच्चों से राज्यपाल, राष्ट्रपति, रानी लक्ष्मीवाई, सावित्रीवाई फूले के नाम पूछे, तो बच्चे सही जवाब तक नहीं दे सके। इस पर...