कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: कन्नौज। जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की लापरवाही अब अधिकारियों और कर्मचारियों पर भारी पड़ सकती है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान स्पष्ट किया कि मरीजों को समय से जांच और रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आने पर उसे तत्काल ठीक कराने और इसकी सूचना जिला प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मशीन खराब होने का बहाना बनाकर मरीजों की जांच रिपोर्ट लंबित रखना स्वीकार नहीं किया जाएगा। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला आयुष समिति की बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की समीक्षा की। यह ...