कन्नौज, अगस्त 22 -- Kannauj News: चपुन्ना, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव तरींद में शनिवार सुबह छत पर खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में आग बुझाने का प्रयास कर रहे दो युवक झुलसकर घायल हो गए, जबकि एक बाइक जलकर राख हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार नसीम अली पुत्र स्व.मोहर्रम अली की पुत्री शायना बानो को देखने के लिए दिबियापुर से लोग आने वाले थे। इसी को लेकर शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे घर की छत पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में अनीस अली पुत्र ईशाक अली और शाहिल अली पुत्र नसीम अली झुलसकर घायल हो गए। परिजनों व ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। आग की...