Kannauj News: सिर्फ नशा नहीं, हर बुरी लत छोड़ने का दिया संदेश
कन्नौज, अगस्त 2 -- Kannauj News: गुगरापुर, कन्नौज। नशामुक्ति को केवल मादक पदार्थों से दूरी तक सीमित न रखते हुए रविवार को अविका डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों को संतुलित और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। ''नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान'' के तहत आयोजित कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि युवाओं को हर उस आदत से बचना होगा, जो उनके स्वास्थ्य, व्यक्तित्व और भविष्य पर नकारात्मक असर डालती है। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई। योग शिक्षक डॉ. अभिषेक शेखर के निर्देशन में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विभिन्न योगासन किए। प्रतिभागियों को बताया गया कि नियमित योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मअनुशासन भी विकसित करता है। इसके बाद वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। यह भी पढ़ें- एनस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.