Kannauj News: सिद्धिदात्री की आराधना के साथ नवरात्र संपन्न, आज शहर भ्रमण पर निकलेगी विसर्जन यात्रा
कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Kannauj News: कन्नौज। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना के साथ शक्ति उपासना का पर्व संपन्न हो गया। मंदिरों से लेकर घरों तक भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। कन्या पूजन और कन्या भोज के आयोजन हुए तो जगह-जगह भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नौ दिनों तक चले धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर भक्तों ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं शहर के माता फूलमती मंदिर, माता क्षेमकली मंदिर, माता नगरकोट मंदिर, माता कालीदुर्गा मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शनों को उमड़े l इससे पहले रविवार रात शहर के एसबीएस मैदान स्थित सन्मार्ग पंडाल में मां दुर्गा की महाआरती के दौरान श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। शंखनाद, घंटे-घड़ियाल की गूंज और मां के जयकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.