कन्नौज, सितम्बर 5 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कस्बे में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सकरावा के सिद्धनाथ मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन के साथ भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाकर जन्मोत्सव मनाया गया। जैसे ही आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का शुभ क्षण आया, पूरा मंदिर परिसर नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने भजन-कीर्तन कर भगवान की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं कस्बे के विभिन्न घरों में राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां सजाई गईं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: राधे-राधे बोलो, जय कन्हैया लाल की. कान्हा के जन्म पर भक्ति में डूबा हल्द्वानी बच्चों ने राधा-कृष्...