कन्नौज, अगस्त 14 -- Kannauj News: सिकंदरपुर। नगर पंचायत में भव्य तिरंगा शोभायात्रा एवं पदयात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से नगर का माहौल गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष ठाकुर हरिहर सिंह के आवास से हुआ। यात्रा अंबेडकरनगर, शास्त्रीनगर, इंदिरानगर, गांधीनगर, सुभाषनगर और मालवीयनगर सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान सुभाष चंद्र बोस अमर रहें और इंकलाब जिंदाबाद सहित देशहित के नारे लगाए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। यात्रा का समापन अध्यक्ष के आवास पर हुआ। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चायल में शान से लहराया तिरंगा, निकली भव्य यात्रा इसके बाद शामिल लोगों क...