Kannauj News: सिकंदरपुर कस्बे के अंदर से गुजरेंगी रोडवेज बसें
कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर कस्बे से रोडवेज बसों के बाईपास होकर निकलने की शिकायत पर परिवहन निगम ने गंभीरता दिखाई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम छिबरामऊ ने 29 सितंबर को कार्यालय आदेश जारी कर सभी संबंधित चालकों एवं परिचालकों को बसों का संचालन कस्बे के अंदर से करने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि नगर पंचायत सिकंदरपुर के पूर्व चेयरमैन रजनीकांत दुबे द्वारा क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय को पत्र सौंप कर समस्या से अवगत कराया गया था। पत्र में बताया गया था कि वर्तमान में रोडवेज की अधिकांश बसें सिकंदरपुर कस्बे से होकर न जाकर बाईपास से निकल जाती हैं। इससे कस्बे के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक अर्चना पांडेय के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मामले का संज्ञान ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.