Kannauj News: सास बहू से मारपीट का मुकदमा दर्ज
कन्नौज, अगस्त 31 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के कछियापुर गांव में सास बहू के साथ मारपीट और गाली गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है ।पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव निवासी रतिराम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 25 अगस्त की शाम उसकी मां सुखरानी और छोटे भाई की पत्नी रिंकी पत्नी अवधेश गांव के हार से वापस घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में राम खिलावन, सुनील और अजय ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों और लाठी से मारपीट शुरू कर दी।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट में घायल मां और रिंकी को जिला अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.