Kannauj News: सावन के दूसरे सोमवार तिर्वा में गूंजेगा हर-हर महादेव, बाबा दौलेश्वर की पालकी यात्रा होगी भव्य
कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार, 10 अगस्त को सिद्धपीठ श्री दौलेश्वर धाम से निकलने वाली बाबा दौलेश्वर की द्वितीय पालकी यात्रा इस बार भव्य और आकर्षक स्वरूप में आयोजित की जाएगी। यात्रा को यादगार बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस बार कानपुर से आने वाला अखाड़ा दल, अघोरी समूह और विशाल नंदी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। श्री दौलेश्वर धाम प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस यात्रा की तैयारियों में श्रृंगार समिति के सदस्य सत्यम राजपूत, ऋषभ अवस्थी, शैलेंद्र कुशवाहा, राहुल, अभिनव तिवारी, सर्वेश राठौर, दीपक राजपूत और शिवम लगातार जुटे हुए हैं। समिति के सदस्य बाबा की पालकी को आकर्षक स्वरूप देने के लिए विशेष सजावट कर रहे हैं। पालकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.