कन्नौज, अगस्त 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सावन माह के चौथे और अंतिम सोमवार को नगर व क्षेत्र के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर की पहली किरण के साथ ही ऐतिहासिक श्रीगंगेश्वरनाथ मंदिर में कांवर और डाक कांवर लेकर पहुंचने वाले शिवभक्तों की लंबी कतारें लग गईं। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट और श्रंृगीरामपुर गंगा घाट से गंगाजल भरकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा करने के बाद बाबा गंगेश्वर नाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। प्रभात फेरी मंडल से जुड़ी महिलाओं की टीम भी पांचाल घाट से गंगाजल लेकर भजन-कीर्तन करते हुए गंगेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। महिलाओं ने बाबा का जलाभिषेक करने के बाद मंशेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर...