कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तेराजाकेट स्थित पाइका खेल मैदान में सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। यहां 91 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ। जिसमें 83 हिंदू तथा 8 मुस्लिम जोड़े शामिल हुए। इस मौके पर छिबरामऊ के 75, नगर पालिका गुरसहायगंज के आठ, नगर पंचायत तालग्राम के दो, नगर पंचायत समधन के चार तथा नगर पंचायत सिकंदरपुर के दो जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करने के साथ ही सामाजिक समानता कर आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अ...