Kannauj News: सामुदायिक शौचालय पर लटका ताला, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई
कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला जोर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया गया सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के साथ ही परिसर में बड़ी-बड़ी झाडिय़ां उग आई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय का कई वर्षों से उपयोग नहीं हो पा रहा है, जिससे सरकारी योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा। ग्रामीणों के मुताबिक, सामुदायिक शौचालय के अंदर पर्याप्त सीटें नहीं हैं। इसके अलावा बिजली और पानी की व्यवस्था भी नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय के निर्माण और रखरखाव के नाम पर सरकारी धनराशि खर्च किए जाने के बावजूद उन्हें सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर सरकारी धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि कई वर्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.