कन्नौज, अगस्त 20 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। सात बच्चों की मां के पति की गैरमौजूदगी में कथित प्रेमी के साथ घर से फरार होने का मामला सामने आया है। महिला पर घर में रखी नकदी और जेवरात भी साथ ले जाने का आरोप है। महिला के अचानक लापता होने और बच्चों को घर पर छोड़ जाने से परिवार में चिंता का माहौल है। पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी की तलाश कर बरामद करने की गुहार लगाई है। तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी गांव में बच्चों के साथ रहती थी। पति के अनुसार, इसी दौरान पत्नी का गांव के ही एक युवक से संपर्क हो गया। आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व पति की गैरमौजूदगी में महिला अचानक घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी। काफी देर तक महिला के घर न लौटन...