कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। स्पिक मैके के तत्वावधान में जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्वराज सभागार में सोमवार को प्रख्यात वीणा वादक पं.सलिल विश्व मोहन भट्ट ने सात्विक वीणा वादन से विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की अनूठी दुनिया से परिचित कराया। उनकी प्रस्तुति के दौरान छात्र-छात्राएं भावविभोर होकर रागों का आनंद लेते रहे। तबले पर पं.हिमांशु महंत ने शानदार संगत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पं.सलिल भट्ट ने राग भूपाली, राग पहाड़ी और राग रागेश्वरी की मनमोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने आलाप, जोड़, झाला और गत के माध्यम से रागों के क्रमिक विकास की व्यावहारिक जानकारी भी विद्यार्थियों को दी। इसके बाद भक्ति रचना ...पायो जी मैंने, राम रतन धन पायो की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सात्विक वीणा के सुरों म...