Kannauj News: सात्विक वीणा की स्वर-लहरियां बिखेरेंगे ग्रैमी नॉमिनी पं.सलिल भट्ट
कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं संस्कृति के प्रसार के लिए समर्पित संस्था स्पिक मैके के तत्वावधान में सोमवार, 12 अक्टूबर को जीटी रोड स्थित जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्वराज हॉल में विश्वविख्यात संगीतज्ञ पंडित सलिल भट्ट प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। स्पिक मैके के कोऑर्डिनेटर हिमांशु सक्सेना ने बताया कि ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित पं.सलिल भट्ट अपने विशिष्ट वाद्ययंत्र सात्विक वीणा पर हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के रागों और मधुर धुनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। वह प्रसिद्ध मोहन वीणा वादक पं. विश्वमोहन भट्ट के पुत्र हैं। सात्विक वीणा पर उनकी अनूठी शैली ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। कार्यक्रम में तबले पर उस्ताद हिमांशु मिश्रा संगत करेंगे। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.