Kannauj News: साढ़े दस बजे बीएसए कार्यालय पहुंचे सीडीओ, बीएसए समेत 14 कर्मचारी नदारद
कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति और कामकाज की हकीकत परखने के लिए गुरुवार को सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब साढ़े दस बजे सीडीओ के अचानक कार्यालय पहुंचने से कर्मचारियों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान बीएसए संदीप कुमार कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। वह जमीन की पैमाइश के लिए छिबरामऊ गए थे। इसके अलावा कार्यालय के 14 अधिकारी और कर्मचारी भी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने उपस्थिति पंजिका की जांच करने के साथ कार्यालय के अलग-अलग कक्षों का जायजा लिया। इस दौरान बंद पड़ी घड़ी, धूल से पटी अलमारियां, बेतरतीब रखे सरकारी अभिलेख और इधर-उधर बिखरा सामान देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
उपस्थिति की जांच सीडीओ ने सबस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.