Kannauj News: साज-सज्जा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: छिबरामऊ। श्रीमती गंगादेवी चतुर्वेदी सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को कक्षा साज-सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और विद्यार्थियों के उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शुक्ल व मुख्य अतिथि भाजपा नेता रामेंद्र कुमार त्रिपाठी तथा नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। निर्णायक मंडल ने सभी कक्षाओं का सूक्ष्म निरीक्षण कर परिणाम घोषित किए। शिशु वर्ग में कक्षा अरूण, उदय प्रथम और चतुर्थ ने क्रमश: प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा पंचम ने द्वितीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.