Kannauj News: साइबर ठगी में अब बैंकों की भी तय होगी जवाबदेही, पीड़ितों में जगी आस
कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट का ताजा और कड़ा रुख साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए एक बड़ी राहत बनकर आया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि संदिग्ध लेन-देन का पता चलते ही बैंकों को तुरंत नजदीकी थाने और संबंधित एजेंसियों को अलर्ट करना होगा। अब बैंक केवल ग्राहक की लापरवाही का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरबीआई से नए सुरक्षा नियमों के तहत जवाब तलब किए जाने के बाद जिले के साइबर थाना और ठगी के शिकार हुए सैकड़ों पीड़ितों में अपनी गाढ़ी कमाई वापस मिलने की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं। जिले की बात करें तो साल 2026 में हर महीने औसतन 30 से 32 छोटे बड़े साइबर ठगी के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से कई शिकायतें पुलिस और साइबर सेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.