Kannauj News: साइकिल सवार मासूम को ट्रक ने रौंदा, मौत
कन्नौज, अगस्त 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास पर नहरकोठी के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार तीन बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच वर्षीय शिवसिंह उर्फ लड्डू की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सौ शैय्या अस्पताल से रेफर किया गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुल सका। मैनपुरी जनपद के छाछा थाना क्षेत्र निवासी पांच वर्षीय शिवसिंह पुत्र नंदकिशोर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में अपने नाना सुरेंद्र के घर रह रहा था। शुक्रवार शाम वह गिरधरपुर गांव निवासी कृष (12) पुत्र सतेंद्र राजपूत और लकी (11) पुत्र रिंकू के साथ साइकिल से बाल कटवाने छिबरामऊ जा रहा था। पश्चिमी बाईपास पर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.