कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Kannauj News: कन्नौज। सांसद निधि से प्रस्तावित कार्यों के टेंडर में गड़बड़ी और चहेते ठेकेदारों को काम देने के आरोपों की जांच तेज हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास जल्द ही जांच कमेटी गठित कराएंगे। कमेटी की रिपोर्ट डीएम और शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कानपुर मंडल के अधीक्षण अभियंता ने भी मामले की जानकारी जुटाकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। बता दें कि 21 अक्टूबर को करीब पांच ठेकेदारों ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास से मिलकर शिकायत की थी। ठेकेदारों ने आरोप लगाया था कि सांसद निधि के कार्यों में टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोप था कि चुनिंदा ठेकेदारों को काम दिया जा रहा ह...