कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। लखनऊ से एटा के जलेसर में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का गुरुवार को नगर में कांशीराम कालोनी के सामने और सिकंदरपुर के करमुल्लापुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जेवा टोल प्लाजा के आगे हाईवे कट के पास भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेम सिंह के नेतृत्व में सांसद को फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर सांसद चंद्रशेखर आजाद का काफिला जीटी रोड हाईवे पर कांशीराम कालोनी के सामने कुछ देर के लिए रुक गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: सोशल मीडिया पर सांसद चंद्रशेखर को लेकर अभद्र टिप्पणी का आरोप इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम, जिला उपाध्यक्ष ग...