Kannauj News: सहारनपुर से मऊ जा रही पिकअप एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
कन्नौज, नवम्बर 7 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे किलोमीटर संख्या 205 के पास चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक और सहचालक वाहन के अंदर फंस गए। सूचना पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक राम अशीष गुप्ता 35 वर्ष पुत्र प्रमोद गुप्ता निवासी डुमराव, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ और सहचालक सत्येंद्र भारती (40) पुत्र धर्मेंद्र निवासी डाडेपार, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ सहारनपुर से मऊ जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे किलोमीटर संख्या 205 के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.