कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र की सहकारी समितियों पर खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। खाद लेने के लिए किसान कई-कई दिनों से समितियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद उपलब्ध न होने की बात कहकर वापस लौटा दिया जा रहा है। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भाकियू ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों का आरोप है कि समिति से जुड़े पदाधिकारी और जिम्मेदार लोग खाद की कमी का फायदा उठाकर उसकी कालाबाजारी करने में जुटे हैं। किसानों का कहना है कि समिति पर खाद आने के बाद खानापूर्ति के लिए सीमित मात्रा में दो-दो बोरी खाद का वितरण किया जाता है, जबकि शेष स्टॉक को कथित तौर पर निजी स्तर पर अधिक कीमत में बेच दिया जाता है। किसानों को डिमांड भेजे जाने और खाद उपलब्ध होते ही वितरण करा...