Kannauj News: सहकारी समितियों की हड़ताल से रबी की बुवाई पर संकट, खाद के लिए भटक रहे किसान
कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले में रबी की बुवाई तेजी से चल रही है। गेहूं, चना, लाही और मटर की बुवाई के साथ ही किसान आलू और सरसों की खेती में जुटे हैं। ऐसे समय में सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। समितियों में तालाबंदी के कारण खाद वितरण प्रभावित होने से किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। उमर्दा और इंदरगढ़ सहकारी समितियों पर पांच दिन से ताले लटके हैं, जबकि तालग्राम और छिबरामऊ पूर्वी में भी हड़ताल के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकारी समितियों से खाद नहीं मिलने के कारण किसान निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ बुवाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि खेत तैयार होने और बीज की व्यवस्था करने के बाद भी खाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.