Kannauj News: ससुरालीजनों से तंग युवक ने दर्ज कराया केस
कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। ससुरालीजनों की गाली गलौज और अभद्रता से तंग आकर एक युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम कुटिया खेड़ा निवासीराहुल कुमार ने बताया कि उसकी शादी तकरीबन एक साल पहले रुवी पुत्री सत्यपाल निवासी खरगपुर (हरपालपुर) जिला हरदोई के साथ हुई थी। इसके बाद रक्षाबंधन को रुवी का भाई विक्रम उसकी पत्नी को बुला ले गया। इसके बाद से ससुराल के लोग आये दिन फोन पर अभद्र गालियां देते हैं। और जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच व कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.