Kannauj News: सलेमपुर में खूनी जंग, वर्चस्व की लड़ाई में लाठी-डंडे, फायरिंग
कन्नौज, जुलाई 25 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार को वर्चस्व की लड़ाई उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गई, जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और फिर अचानक फायरिंग होने से पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां से दो को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। इसी बीच किसी ने तमंचे से फायर झोंक दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर घरों में दुबक गए। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष से रेखा देवी पत्नी सुधाकर व उनका बेटा चमन तिवारी, जबकि दूसरे पक्ष से लोकेश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.