Kannauj News: सर्पदंश से वृद्धा की मौत, उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
कन्नौज, जुलाई 31 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से 75 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज नहीं हो सका। इसके बाद फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही वृद्धा ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तिसौली गांव निवासी जगराम की पत्नी रेशमा देवी (75) शुक्रवार सुबह घर के पास खेत में लेटी हुई थीं। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया। सर्पदंश की जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सर्पदंश से महिला की मौत लेकिन वहां इलाज न हो पाने पर फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.