Kannauj News: सर्पदंश व नेवले के हमले में तीन घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
कन्नौज, जुलाई 19 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सर्पदंश और नेवले के हमले की तीन घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। स्वजन सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालग्राम लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पहली घटना में तालग्राम क्षेत्र के पुखरावा गांव निवासी नेकराम (60) पुत्र रामलाल खेत के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। दूसरी घटना में माधौनगर निवासी जगदीश (40) पुत्र छोटेलाल भी सर्पदंश का शिकार हो गए। वहीं तीसरी घटना में सिलुआपुर निवासी जीशान (18) पुत्र शहीद खान पर नेवले ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: जरमुंडी सीएचसी में स्नेक बाइट के इलाज की सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.