कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशभर में सबसे ऊंचे सरदार अभियान चलाएगा। 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इनके माध्यम से सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान, देश की रियासतों के एकीकरण और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथलेश बॉथम ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य सरदार पटेल के विचारों और ऐतिहासिक योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पटेल जयंती पर भाजपा करेगी कार्यक्रम इसके ...