Kannauj News: सरकारी पट्टे की जमीन पर बार-बार कब्जा, लेखपाल की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट
कन्नौज, जुलाई 15 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। सरकारी पट्टे की भूमि पर बार-बार अवैध कब्जा करने का मामला सामने आने पर क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहसील तिर्वा में तैनात लेखपाल सद्दाम हुसैन ने थाना ठठिया में दी गई तहरीर में बताया कि ग्राम पंचायत फखरपुर बरेवा के मजरा दन्नापुरवा में ग्राम फखरपुर बरेवा की गाटा संख्या 1269/0.040 हेक्टेयर भूमि, जो पट्टेदार रामदेवी पत्नी बहादुर के नाम आवंटित है, पर मनोज कुमार व प्रदीप कुमार पुत्रगण राधेलाल निवासी दन्नापुरवा द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। शिकायत की जांच में कब्जा सही पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने 27 मई को पैमाइश कराकर पट्टेदार को कब्जा दिलाया।आरोप है कि इसके बाद भी आरोपितों ने दोबारा भूमि पर कब्जा कर लिया। प्रशासन ने 1 जून को फिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.