कन्नौज, सितम्बर 16 -- Kannauj News: कन्नौज। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में मंडी समिति सदर के धर्मकांटे की तौल व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकारी कांटे पर उपज का वजन कम दर्ज होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर किसानों ने अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धर्मकांटा तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। आकिलपुर निवासी किसान अखिलेश कुमार ने बताया कि मंडी समिति सदर का धर्मकांटा लंबे समय से ठीक नहीं है। उन्होंने पांच और 10 सितंबर को मंडी में मक्का बेची थी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: किसान दिवस में बिजली कटौती और बैकिंग अनुदान की समस्या गूंजी मंडी पहुंचने से पहले निजी कां...