Kannauj News: सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग
कन्नौज, सितम्बर 10 -- Kannauj News: छिबरामऊ। जयसिंहपुर गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गांव की सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से मस्जिद का निर्माण कराए जाने और अवैध कब्जा करने की शिकायत की है। जयसिंहपुर गांव के राजीव कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि गांव की गाटा संख्या 302, रकवा 1.9910 हेक्टेयर आबादी हेतु सुरक्षित जमीन है, जिस पर गांव के कुछ लोगों ने प्रधान के सहयोग से मस्जिद का निर्माण कर लिया है, जिस पर बड़े-बड़े लाउड स्पीकर लगे हुए हैं। सुबह-शाम तेज आवाज पर लाउड स्पीकर बजाए जाने से पढऩे वाले बच्चों को और आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मस्जिद में बाहर के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। विरोध करने पर झगड़ा-फसाद पर लोग आ आमादा हो जाते हैं, जिससे गांव के लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर अवैध कब्जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.