Kannauj News: सरकारी जमीन का दुरुस्त होगा रिकॉर्ड, खतौनी में दर्ज होंगे विभागों के नाम
कन्नौज, जुलाई 24 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले में सरकारी विभागों की ऐसी जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्त किया जा रहा है, जो राजस्व अभिलेखों में संबंधित विभाग के नाम दर्ज नहीं है या जिसके अभिलेख लंबे समय से अपडेट नहीं हुए हैं। इसके लिए सभी तहसीलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। तहसील स्तर पर सरकारी जमीन का सत्यापन कर खतौनी में संबंधित विभाग का नाम दर्ज करने के साथ जरूरत के अनुसार संशोधन और नामांतरण किया जाएगा। जिले में यह अभियान 10 जुलाई से चल रहा है और 25 जुलाई तक पूरा किया जाना है। इसमें राज्य और केंद्र सरकार के विभागों के स्वामित्व व नियंत्रण वाली जमीन की जांच की जा रही है। रेलवे, रक्षा, वन एवं पर्यावरण समेत अन्य विभागों की ऐसी जमीन चिह्नित की जाएगी, जिसका नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं है या रिकॉर्ड में गड़बड़ी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.