Kannauj News: सरकारी ऊसर भूमि गाटा संख्या 216 की टीम ने की पैमाइश
कन्नौज, सितम्बर 21 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर में सरकारी ऊसर भूमि गाटा संख्या 216 की पैमाइश और निशानदेही का कार्य राजस्व एवं चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम ने किया। तहसीलदार छिबरामऊ के आदेश पर गठित राजस्व टीम ने चकबंदी अधिकारियों, नगरपालिका टीम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कराई। पैमाइश के दौरान चकबंदी एसीओ, कानूनगो अजय कुमार, राजस्व कानूनगो संजीव कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल विमल मिश्रा, लेखपाल प्रशांत त्रिपाठी, अन्य राजस्व एवं चकबंदी कर्मी मौजूद रहे। टीम ने गाटा संख्या 216 की भूमि की स्थिति का मौके पर निरीक्षण करते हुए सीमाओं की निशानदेही की। अधिकारियों ने संबंधित अभिलेखों के आधार पर भूमि की पैमाइश पूरी कराई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: छौड़ाही: बाजितपुर में तीन बीघा सरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.