कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: गुरसहायगंज (कन्नौज), संवाददाता। जीटी रोड स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने जर्जर सरकारी आवास में गुरुवार सुबह पति-पत्नी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला की साड़ी से गला कसकर हत्या की गई, जबकि पति के सिर पर किसी वजनदार वस्तु से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा गया। घर के अंदर दंपति की करीब डेढ़ साल की बेटी घायल अवस्था में मिली। घटना की जानकारी होते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फर्रुखाबाद के पखना निवासी संजीव 38 वर्ष पुत्र वेदराम और उनकी पत्नी शिखा 35 वर्ष जीटी रोड स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने सरकारी आवास में रह रहे थे। संजीव गुरसहायगंज में रेलवे एटीए...