Kannauj News: समोसे के विवाद में कार से कुचले गए युवक की मौत
कन्नौज, नवम्बर 15 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के नगला मदारी गांव में 10 नवंबर को समोसा खरीदने के दौरान हुए मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। विवाद के बाद दबंगों ने बाइक सवार युवक को कार से कई बार कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मिनी पीजीआई सैफई में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे युवक की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के मिदिया गांव निवासी समोद यादव (35) पुत्र जनेशचंद्र 10 नवंबर को सकरावा थाना क्षेत्र के नगला मदारी गांव में बृजेश शाक्य की दुकान से समोसा खरीदने गया था। इसी दौरान नगला मदारी गांव निवासी राजिद उर्फ राशिद अपने एक अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.