Kannauj News: समितियों पर खाद का पर्याप्त स्टॉक, पांच बी-पैक्स का एआर ने किया निरीक्षण
कन्नौज, नवम्बर 2 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले में खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था परखने के लिए एआर कोऑपरेटिव उदय शंकर ने सोमवार को पांच बी-पैक्स समितियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की मौजूदगी, खाद के स्टॉक और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। फतेहगढ़ समिति पर 60 किसान मौजूद मिले। यहां 750 बोरी डीएपी, 227 बोरी यूरिया और एनपीके की 278 बोरियां उपलब्ध मिलीं। जलालपुर समिति पर करीब 100 किसान मिले। यहां टोकन व्यवस्था के तहत खाद का वितरण किया जा रहा था। सीहपुर में 50 और तालग्राम में 20 किसान मौजूद मिले। तालग्राम समिति पर 814 बोरी यूरिया और एनपीके की 1074 बोरियां स्टॉक में मिलीं। सिकंदरपुर समिति पर 15 किसान मिले। यहां 2600 बोरी यूरिया, 649 बोरी एनपीके और 246 बोरी डीएपी उपलब्ध मिली। निरीक्षण में सभी समितियों पर वितरण व्यवस्था नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.