Kannauj News: समाधान दिवस में गैरहाजिर लेखपाल निलंबित, जांच के आदेश
कन्नौज, सितम्बर 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील में अनुपस्थित पाए गए भोजपुर क्षेत्र के लेखपाल विजय सिंह को उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में लेखपाल पर सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने का आरोप लगाया गया है। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि समाधान दिवस के दौरान लेखपाल विजय सिंह तहसील में उपस्थित नहीं मिले। जब उनके अर्दली ने दूरभाष पर संपर्क किया, तो लेखपाल ने बताया कि वह कन्नौज में गाड़ी की सर्विस करा रहे हैं। एसडीएम ने इसे शासकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अवधि में उन्हें वित्तीय नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। प्रकरण की जांच तहसीलदार (न्यायिक) छिब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.