कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। प्रेमपुर क्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार से अनुदानित कृष्णा सामाजिक विकास संस्थान, मुरादाबाद की ओर से अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक वृद्ध दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोतवाल कपिल दुबे ने 25 वृद्ध महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र भेंटकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान कोतवाल कपिल दुबे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को जीवन में सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन परिवार के सदस्यों को चाहिए कि वह वरि...