कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। समाजवादी नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लखनऊ से सैफई के लिए निकली साइकिल यात्रा का गुरुवार दोपहर तिर्वा में जोरदार स्वागत किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।वरिष्ठ सपा नेता अजीत यादव की अगुवाई में शुरू हुई साइकिल यात्रा लखनऊ से सैफई तक जाएगी। यात्रा का समापन स्व. मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर किया जाएगा। अजीत यादव ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाजवादी विचारधारा और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर गरीबों, पिछड़ों और किसानों के हित में काम किया जाएगा। इस दौरान सपा नेता सुखेंद्र यादव, अवनीश सभासद, प्रदीप यादव सभासद,...