Kannauj News: समरसता का संदेश लेकर निकली संत रविदास संकल्प यात्रा
कन्नौज, जुलाई 30 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को कन्नौज की सड़कों पर सामाजिक समरसता और समानता का संदेश गूंजा। संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा के शहर में पहुंचने पर जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कन्नौज सदर विधायक असीम अरुण ने किया। यात्रा का शुभारंभ उदेतापुर क्रॉसिंग से हुआ। इसके बाद मंडी समिति, खुशी होटल, काली दुर्गा मंदिर मोड़, तिर्वा क्रॉसिंग, मकरंदनगर, मोरध्वज बिल्डिंग, सीएचसी विनोद दीक्षित, इजी मार्ट, जेपी कॉलेज मोड़, नगर पालिका और ग्वाल मैदान होते हुए यात्रा आगे बढ़ी। रास्ते में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.