Kannauj News: समझौते की कोशिश में मायके पक्ष पर हमला, विवाहिता की मां समेत तीन घायल
कन्नौज, जुलाई 15 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। बेटी और दामाद के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए ससुराल पहुंचे मायके पक्ष पर ससुरालीजनों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हुई मारपीट में विवाहिता की मां समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया, जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल कन्नौज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से विवाहिता के पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली तिर्वा क्षेत्र के महुआपुर गांव निवासी संगम राठौर पुत्र प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी बहन शिवानी का विवाह वर्ष 2024 में थाना तालग्राम क्षेत्र के तिसौली गांव निवासी अनिल पुत्र रामशंकर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उनकी बहन को प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.