Kannauj News: सब्सिडी वाले सिलेंडर से कारोबार, नियमों को दिखा रहे ठेंगा
कन्नौज, सितम्बर 9 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक के बावजूद गुरु सहाय गंज में नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। नगर के जीटी रोड, तिर्वा रोड समेत कई स्थानों पर मिष्ठान भंडार, रेस्टोरेंट, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। तिर्वा रोड स्थित एक नामचीन मिष्ठान भंडार पर तो घरेलू गैस सिलेंडर सड़क किनारे रखकर इस्तेमाल होता दिखाई दिया।
घरेलू उपभोक्ताओं की मुश्किलें घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए ओटीपी, केवाईसी समेत अन्य प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। इसके बावजूद व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक घरेलू सिलेंडर आसानी से पहुंचना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। घरेलू सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी और व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में अंतर के चलते इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.